jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया,गर्भवती होने पर छत से धक्का देकर हो गया फरार ,आरोपी को पुलिस ने दबोचा

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर |मुरार क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को छत से फेकने वाला लिव इन पार्टनर पुलिस ने दबोच लिया है। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। बीते रोज उसके बारे में सुराग मिला और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

- Install Android App -

गुड़ा गुड़ी का नाका क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय किशोरी की दोस्ती मुरार क्षेत्र में रहने वाले नर्सिंग छात्र प्रदीप जाटव से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्रदीप ने छात्रा को शादी का झांसा दिया। छात्रा के साथ मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 7 नंबर चौराहा के पास अपार्टमेंट में किराए से रहने लगा। छात्रा के साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके चलते छात्रा गर्भवती हो गई तब उसने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बीच छात्रा से उसका झगड़ा हुआ तो उसने छात्रा को अपार्टमेंट की छत से धक्का दे दिया। छात्रा नीचे गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद छात्रा की शिकायत पर मुरार पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। वह घर से फरार हो गया था। बीते रोज उसकी लोकेशन पुलिस को मिली। वह गुड़ा गुड़ी का नाका इलाके में ही किराये का मकान तलाश रहा था। पुलिस को उसकी लोकेशन मिली और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।