jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

लुटेरी दुल्हन पहुंची असली ससुरालः सुहागरात को ही सारे गहने लेकर हो जाती थी फरार, 15 शादियां कर कुंवारी बताने वाली महिला निकली 4 बच्चों की मां

मकड़ाई समाचार भोपाल। कुंवारे युवाओं को शादी के लिए हसीन और रंगीन सपने दिखाकर दुल्हन बनने वाली लुटेरी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई है। एमपी की पुलिस इस लुटेरी दुल्हन को बीते दो साल से तलाश कर रही थी। लुटेरी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बकायदा गैंग भी बना लिया था। गैंग के 8 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग के कई आरोपी सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ लोगों को ठगने का काम करती थी। फरारी के दौरान वो पता बदल बदल कर पुलिस को गुमराह कर रही थी।

बताया जाता है कि सुहागरात पर पति से घर के जेवर गिफ्ट में मांगकर अपने पास रख फरार हो जाती थी लुटेरी दुल्हन सीमा। पुलिस ने बताया कि खुद को कुंवारी बताने वाली सीमा असल में चार बच्चों की मां है। वो अब तक 15 शादियां कर लोगों को लूटकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुकी है। इस मामले को लेकर कांता प्रसाद नाथ ने मई 2020 में धोखाधड़ी की शिकायत की थी।