jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

लुटेरी दुल्हनें : सुहागरात के अगले दिन 87 हजार लेकर फरार हुई दुल्हन, दूसरी शादी के छह दिन बाद गायब

मकड़ाई समाचार हरियाणा। दो अलग अलग जगहों पर दो लुटेरी दुल्हनों के भागने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवारों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामला पानीपत और घरौंडा का है। पानीपत की गांधी कालोनी से शादी के अगले ही दिन दुल्हन शादी में दिये गये 87 हजार रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। युवक ने शादी के लिए बिचौलिये को भी रुपए दिए थे।

पानीपत की गांधी कॉलोनी निवासी अशोक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की उसने देहरादून की टीएचडीसी कॉलोनी निवासी सुरजनलाल के माध्यम से 3 जून को कोटद्वार निवासी नेहा से शादी की थी। वह राईवाला स्थित शिव मंदिर में शादी करने के बाद पत्नी को घर ले आया। वह 4 जून को सुबह उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी और वह शादी में दिये गये 87 हजार रुपए के गहने भी अपने साथ ले गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बिचौलिये सुरजन लाल और नेहा के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

इधर घरौंडा के शेखपुरा खालसा गांव में एक नवविवाहिता शादी के 6 दिन बाद ही लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। लड़के की शादी मैरिज ब्यूरो के मार्फत हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया है कि युवती इससे पहले भी कई शादियां कर चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में शेखपुरा खालसा निवासी रणधीर सिंह ने बताया है कि उसने अपने बेटे रमन की शादी मैरिज ब्यूरो के माध्यम से पंजाब में लुधियाना की प्रीति के साथ करवाई थी। शादी के 6 दिन बाद ही प्रीति सारे गहने व नकदी लेकर फरार हो गई।

जिसकी शिकायत आईजी करनाल को बीती चार जून को दी थी। जांच अधिकारी ने लुधियाना की प्रीति, सोहन व हरि सिंह, शेर सिंह व पम्मी को थाने में बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। बाद में पुलिस जांच अधिकारी लुधियाना में जांच के लिए पहुंचे, जहां पता चला कि प्रीति ने पहले भी कइयों से शादी की हैं और लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं।