किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान
मकड़ाई समाचार भोपाल/बैतूल। किसान नेता मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। बैतूल में आयोजित फसल बीमा वितरण कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने अपने बयान में कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता और किसान भाइयों को धोखा दिया है जिसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगना चाहिए। प्रदेश के हर वर्ग ने कमलनाथ और कांग्रेसी सरकार को बददुआएँ दी। जिसके कारण कमलनाथ बाबू आप की कुर्सी चली गई और आपकी सरकार गिर गई वही दुआओं से हमारी सरकार बन गई।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ ट्विटर के अंदर वाले नेता हो गए हैऔर उनकी प्रदेश में जमीन खिसक गई है।

