jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

वर्चस्‍व की लड़ाई में युवक की चाकू मारकर हत्‍या, 6 आरोपित गिरफ्तार

सजा से बचने के लिए उसने उसी लड़की से शादी कर ली

मकड़ाई समाचार रीवा। जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित लाल गांव चौकी के क्योटी के समीप तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में सात में से 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वर्चस्‍व की लड़ाई में यह वारदात हुई है। युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। युवक पर मनगवां थाने में दुष्‍कर्म का आरोप भी दर्ज हुआ था। इसके बाद सजा से बचने के लिए उसने उसी लड़की से शादी कर ली थी।

इससे पहले वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्योंथर निवासी मोहित साहू उम्र 18 वर्ष क्योटी फॉल घूमने गया हुआ था जहां पर लौटते समय मौके पर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पहले रोककर उसके साथ गालीगलौज की।

- Install Android App -

इसके बाद विवाद बढ़ जाने के बाद युवक को चाकू मार द‍िया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक कुमार लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। कारण यह है कि जिस समय युवकों का विवाद हो रहा था तो मृतक हमलावर बदमाशों का नाम लेकर पुकार रहा था।

अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

घायल अवस्था में जब मोहित साहू को लेकर स्वजन अस्पताल पहुंचे थे तो उस समय परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर अस्पताल में बवाल किया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने इस मामले में बताया कि इस मामले में सात में से 6 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपितों में तीन नाबालि‍ग हैं।