jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विधायक मरकाम का वाहन पलटने से बेटा हुआ घायल,लोग जा रहे हाल जानने

मकड़़ाई एक्सप्रेस डिंडोरी |आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डिंडौरी विधानसभा से कांग्रेसी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के बेटे ओम नमः शिवाय शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। लोगों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल लाकर रात में ही भर्ती कराया गया।

- Install Android App -

बताया गया कि जोगी टिकरिया नर्मदा तट में विधायक ओमकार मरकाम का फार्म हाउस है। वहीं से उनके बेटे वापस शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे सिविल लाइन स्थित घर लौट रहे थे।चार पहिया वाहन जबलपुर मुख्य मार्ग में बिलैया पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की सहायता से घायल को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अब घर भेज दिया गया है। वाहन इतना अधिक क्षतिग्रस्त हुआ है कि उसे देखकर गंभीर हादसे का आकलन किया जा सकता है। यद्यपि विधायक के बेटे को अधिक चोट नहीं आई है। सूचना मिलने पर रात में ही उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए, उनकी आवास भी लोग पहुच रहे हैं। बताया गया कि चार पहिया वाहन दुर्घटना के बाद दो तीन बार पलट गया, इससे वाहन अधिक क्षतिग्रस्त हुआ है।