jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

श्रावण मास में कावड़ यात्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे महेश्वर और खुद बन गए कांवडिया

बोल बम- बोल बम के जयकारों से गूंज उठा महेश्वर

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल। पावन श्रावण महीने में देश भर में कांवड यात्रा निकल रही है और शिवभक्त कांवड में जल लेकर अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़े हैं, ऐसे में खरगोन जिले के महेश्वर से शिवभक्त कांवडियो ने ओंकारेश्वर तक कांवड यात्रा शुरू की है। शनिवार को महेश्वर के माँ नर्मदा के तट से जल भरकर शुरू हुई विशाल कांवड यात्रा का शुभारम्भ किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया। मंत्री पटेल ने विधिवत मां नर्मदा का पूजन- अर्चन कर खुद कांवड बन कांवड यात्रा को शुरू किया। इस अवसर पर यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक राजकुमार मेव के साथ साधु-सन्त और सैकड़ों शिवभक्त मौजूद थे।