jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सिराली: भुआणा क्षेत्र में गणगौर उत्सव की धूम, महिलाएं एवं पुरुष करते हैं नृत्य

संवाददाता ब्रजेश पाटिल सिराली 

हरदा जिले में इन दिनों गणगौर उत्सव को धूम धाम से मनाया जा रहा है। भुआणा क्षेत्र में गणगौर की झलक सबसे अलग ही देखने को मिलती हैं, पहले यहां गणगौर उत्सव सादगी के रूप में मनाया जाने वाला उत्सव था, लेकिन अब इसका स्वरूप जमाने के साथ बदल गया, हालाकि इस पर्व को मनाने में लोगो की आस्था और विश्वास तो वही है लेकिन इसकी व्यवस्था और पंडालों को सजाने में अब लाखो रूपये खर्च किये जा रहे है।

- Install Android App -

/भुआणा गणगौर उत्सव मूलतः शिव व पार्वती का त्यौहार है यह पर्व गुजरात, राजस्थान की मिली जुली संस्कृति का पर्व माना जाता है। और इस पर्व को मध्यप्रदेश में विशेषकर मालवा, निमाड़ और भुआंणा अंचल में इसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस आयोजन को चैत्र व वैशाख माह में मनाया जाता है।

इस आयोजन में 9 दिनों तक रात्रि में धनियर राजा और रनुबाई के सुन्दर भजनो व मधुर गीतो की धुन पर महिलाएं एवं पुरूषो द्वारा आकर्षक नृत्य व झालरा किया जाता है, गणगौर उत्सव मनाने के लिए परिवार के सदस्यों की मनोकामनाएं पूरी होने पर रनुबाई को पावनी बुलाते है।
आपको बता दें कि रनुबाई माता पार्वती एवं धनियर राजा को भगवान शिव के रूप में पूजे जाते है। घर के एक कमरे में ज्वारे भी बोये जाते है। वही इन ज्वारे की 9 दिनो तक सुहागन महिलाओं द्वारा पूजा की जाती है जिसे गौर पुजना भी कहते है। इस उत्सव में महिलाऐं दिन में आम के बगीचे में जाकर नृत्य पाती भी खेलती है।