jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

सूरत के ओनजीसी प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग

Surat ONGC Hazira Plant Fire: गुजरात के सूरत में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां के ओनजीसी प्लांट में बीती रात करीब 3 बजे जबरदस्त धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ऊंची लपटे उठने लगीं। सुबह तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि ONGC का दावा है कि हालात पूरी तरह से काबू है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। रहवासियों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए।

- Install Android App -

सूरत के कलेक्टर धवल पटेल के मुताबिक, तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। जिले के तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी आग लगने का कारण पता नहीं चला है। आग ऑन साइट इमरजेंसी की स्थिति में रही। ऑफ साइट इमरजेंसी नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यानी आग से प्लांट के अंदर जरूर खतरा था, लेकिन बाहर लोग सुरक्षित रहे। धमाके के कारण दूर तक मलबा बिखरा पड़ा है, जिसे ठंडा करने का काम शुरू हो गया है। हादसे के कारणों का पता लगने के लिए एक्सपर्ट्स की एक टीम गठित की जा रही है।