jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

सेवा एवं समर्पण अभियान कार्यक्रम में वन मंत्री श्री शाह ने दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण

गणेश भावसार
खण्डवा  – वन मंत्री श्री विजय शाह ने सोमवार को गौरीकुंज सभागृह में आयोजित सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व कन्या पूजन कर किया। इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीमती अनुभा जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

- Install Android App -

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री शाह ने क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आजादी के 75वीं वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेवा व समर्पण भाव से जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन हितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जायेगा।

वन मंत्री श्री शाह ने इस दौरान कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क इलेक्ट्रिकल ट्राइसिकल देने की योजना बना रही है। इस दौरान खण्डवा विधायक श्री वर्मा एवं पंधाना विधायक श्री दांगोरे ने भी संबोधित किया। इस दौरान वन मंत्री श्री शाह ने दिव्यांगजनों का सम्मान करते हुए ट्राइसिकल, व्हील चेयर एवं बैशाखी वितरित की। इस दौरान जिन दिव्यांगजनों को ये सामग्री वितरित की उसमें आकाश, रेहान और को ट्रायसिकल तथा जगदीश, पप्पी को व्हील चेयर एवं भजन, शिवचरण, आकाश, ऋषिराज व राहुल को बैशाखी वितरित की।