jhankar
ब्रेकिंग
खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान डीजे पर डांस करते-करते युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुआ हादसा बैतूल: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका सफाई कर्मचारी की मौत 25 अक्टूबर से हरदा, 27 अक्टूबर से सिवनी मालवा, 1 नवंबर से इटारसी एवं 05 नवंबर से सोहागपुर के लिए तवा... 51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

स्टेशन बनेंगे सर्व सुविधायुक्त, यात्रियों को होगा लाभ

खंडवा जंक्शन पर एस्केलेटर और लिफ्ट का कार्य प्रगति पर है, जिसकी मांग जनमंच ने ही की थी…

 

- Install Android App -

खंडवा : सामाजिक संस्था जनमंच ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत देश के विभिन्न स्टेशनों को री डेवलप करने का स्वागत किया है,साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। जनमंच के चंद्रकुमार सांड,कमल नागपाल,अनुराग बंसल,प्रसन्न सोनी और दीपक माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री को ई मेल कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।उल्लेखनीय है कि आज रविवार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया,जिसमें देश के 1309 रेल स्टेशनों को री डेवलप किया जाएगा।प्रथम चरण में 508 स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा।आज जिन स्टेशनों के नवीनीकरण की घोषणा हुई उसमें नेपानगर सहित मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन शामिल हैं, जिन पर सुविधाओं के लिए 982.30 करोड़ रुपए खर्च कर यात्रियों को विभिन्न सौगातें दी जायेगी।इस नवीनीकरण के पश्चात इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाओं में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी।जिसमें प्रत्येक रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ आने और जाने का मार्ग,ऑटोमेटिक सीढ़ियां,सर्व सुविधा युक्त कैंटीन, दोनों तरफ यात्रा टिकट की व्यवस्था आदि सुविधाएं शामिल हैं।पूर्व में महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत खंडवा को मॉडल स्टेशन बनाए जाने और 350 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा भी की गई जाकर खंडवा जंक्शन का विकास कार्य निरंतर जारी है। जनमंच की मांग पर ही यहां एस्केलेटर और लिफ्ट का कार्य प्रगति पर है।जनमंच ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रेलवे के उत्थान हेतु निरंतर किए जा रहे प्रयासों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा है कि इन से यात्रियों को आने वाले समय में काफी लाभ पहुंचेगा।