jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

हंडिया : आधा घंटा हुई झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहाना,

सुमित खत्री मकड़ाई समाचार हंडिया।आखिरकार कई दिनों के इंतजार के बाद रविवार को मौसम मेहरबान हो ही गया।और हंडिया में दोपहर को करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई।आधे की इस बारिश ने भीषण गर्मी के तेवर भी ठंडे कर दिए।इधर हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया।पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी ने बुरा हाल कर रखा था।बारिश के लिए लोग प्रार्थना कर रहे थे।कुछ दिनों से बादल तो छा रहे थे,लेकिन बिना बरसे ही निकल जा रहे थे।रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे।करीब बारह बजे के लगभग हल्की बूंदाबांदी हुई।दोपहर में बादलों ने फिर डेरा डाला और करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई।बारिश बाद बादलों के छाए रहने और हवा चलने पर लोग बाहर निकलकर व छतों पर मौसम का आनंद ले रहे थे।बादलों के छाए रहने से बारिश के और आसार बने हुए हैं।

- Install Android App -

खिल उठे किसानों के चेहरे, फसलों को मिला जीवनदान,,

नगर में लंबे समय से बारिश का इंतेज़ार किया जा रहा था।बीते कुछ दिनों से बरसात नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी भी बढ़ती जा रही थी।कई दिनों के इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं और तीस मिनट के लगभग हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी जीवनदान मिला है।वैसे अभी भी तेज़ बारिश की आवश्यकता है।