jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हंडिया:सादगी से मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल का जन्मदिन,,,,,

मकड़ाई समाचार हंडिया।भारतीय जनता पार्टी के मंड़ल अध्यक्ष विजय पटेल का जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया|
रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष  पटेल ने मां नर्मदा का पूजन कर भगवान रिद्धनाथ महादेव का आशीर्वाद लिया| इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंडिया स्थित होटल हाइवे ट्रीट में उनको हार व साफा पहनाकर जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।जन्म दिन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जो सहयोग उन्हें मिलता है उसका हमेशा सम्मान किया जाता है।साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार की व उनको धन्यवाद दिया| मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि विजय पटेल पार्टी के ऐसे समर्पित कार्यकर्ता है, जो लगातार जनता के बीच रह कर सेवा भाव से कार्य करते हैं तथा हर किसी के दुख सुख में खड़े रहते हैं। यहीं कारण है कि उनकी लोक प्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों के बीच उनका कुशल व्यवहार बना रहता है।जगदीश पटेल,प्रफुल्ल अग्निहोत्री,जय किशन धनगर, सुरेश सांखला,पन्नालाल प्रजापति,सौरभ अग्निहोत्री,
राहुल खत्री,अभिषेक खत्री, विशाल तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे