jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

Harda Mp: करंट से मृत युवक के परिजनों को 2 लाख की मदद, मामले की जांच के आदेश !

हरदा : धनगांव में मतदान केंद्र पर करंट से एक युवक की मृत्यु व 3 अन्य घायल मामले में कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को 2 लाख की सहायता राशि दी है। घटना के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की बात की है।

प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार को मौके पे भिजवाया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जावेगी ।

कलेक्टर कार्यालय की पोस्ट –
मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
हरदा जिले की हंडिया तहसील के ग्राम धनगांव की प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 29 में आज सुबह करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल कोरकू निवासी ऊंटपड़ाव की मृत्यु हो गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस से तत्काल स्वीकृत की।

- Install Android App -

क्या कहा इन्होंने-

◆ कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए विद्युत वितरण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

◆ तहसीलदार एसडीएम को मौके पर भिजवाया है। मृतक व घायलों को मुआवजा राशि दी जायेगी । घटना की जांच करवा रहे हैं ।

प्रेक्षक हरदा विधानसभा