हरदा : नर्मदा पाइप लाइन में लीकेज जल वितरण की दिक्कत और नागरिकों की समस्या को देखते हुए नपा अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लीकेज का सुधार कार्य करवाया
मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा नगर पालिका क्षेत्र में रोजाना आने वाला नर्मदा पाईप लाइन का पानी आज शाम को बाधित रहेगा। चूंकि हड़िया रोड़ पर बिछी पाइपलाइन में लीकेज की समस्या होने से नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन तत्काल उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बरसात के मौसम होने के कारण पानी का भराव होते जा रहा है वही नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि वे अपने करीब 15 नपा कर्मचारियों संग युद्ध स्तर पर पाइप लाइन को सुधारने में मौके पर मौजूद है। कर्मचारी लगातार पानी मे रहंकर शहर को पानी निकासी हो सके इस हेतु जनरेटर पंप और संसाधन जुटाकर उसे सुधारने में लगे हुए है।
नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि हरदा नगर के आगे आरटीओ कार्यालय के सामने पेयजल लाइन 14 इंची मेन राइजिंग लाइन में लीकेज होने के कारण नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा बरसात के गिरते पानी सुधार कार्य किया जा रहा है। लाइन का क्षतिग्रस्त टुकड़ा बदल कर नया हिस्सा लगाया जाएगा। जिससे मरम्मत कार्य पूर्ण हो सके नगर पालिका प्रयासरत है। मरम्मत कार्य के चलते नगर के कुछ हिस्सों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। सुधार कार्य पूर्ण होने पर यथावत पेयजल प्रदाय किया जाएगा।

