मकड़ाई समाचार टिमरनी। गोंदागांव गंगेश्वरी निवासी वृद्ध रामकुंवर बाई पति स्व. रामचंद्र शर्मा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की। महिला ने परिवार के ही पांच लोगों से परेशान होकर यह कदम उठाने का कारण बताया। महिला ने पत्र में लिखा है कि आरियाबैड़ी तहसील टिमरनी की भूमि खसरा नंबर 79 , 86 , 87 , 90/12 योग रकबा 11.463 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में पति स्व. रामचंद्र पिता जगन्नाथ शर्मा के नाम पर दर्ज है , जिनकी 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। महिला ने कहा कि पांचों लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं , जो आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद करते हैं। मेरा मकान मुख्य मार्ग पर है , जिसे मुकेश शर्मा को रहने को दिया। उसके द्वारा मकान पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। महिला ने 9 जनवरी को करताना पुलिस चौकी में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मुकेश का भाई भाजपा नेता है। इसलिए सुनवाई नहीं हो रही है। चौकी प्रभारी हिमलेंद्र पटेल ने कहा कि महिला के आवेदन पर 107 , 16 की कार्रवाई की है। मामला राजस्व से जुड़ा है, जिसकी जांच की जा रही। इधर मुकेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से आरोप लगाए जा रहे हैं ऐसा कोई मामला नहीं है। मुझे किसी तरह की जानकारी नहीं है।
ब्रेकिंग
