हरदा से अमजद मंसूरी कि रिपोर्ट
मकड़ाई समाचार हरदा। समाजसेवी व वार्ड नं.13 की भाजपा पार्षद अनिता अग्रवाल द्वारा गरीबों को राशन के पैकेट बनाकर निःशुल्क बांटे गए।समाजसेवी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के कारण शहर में लॉकडाउन लगा है। इस कारण बहुत से लोगो का काम-काम बंद पडा है। ऐसे जो मजदूर रोजाना कमाते खाते है उसके लिए अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में समाजसेवी अनिता अग्रवाल द्वारा राशन के पैकेट तैयार कर 50 गरीब मजदूर परिवारो को बांटे गए।
राशन पैकेट में 5 किलो आटा, 2 किलो चावल,1 किलो तुअर दाल, 1 लीटर सोयाबीन तेल, 1 किलो शकर, 1 किलो नमक, 250 ग्राम चायपत्ती, नहाने व कपड़े धोने के साबुन आदि पैक करके गरीबों में बांटे गए। अनिता अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले भी 100 पैकेट तैयार करके बांट चुके है। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने अनिता अग्रवाल को वीडियो कॉल करके बधाई व शुभकामनाएं दी मंत्रीजी ने कहा कि आप बहुत ही अच्छा व नेक कार्य कर रही हो। गरीबों को अनाज बांटना पूण्य का कार्य है। इसके बाद मंत्रीजी ने राशन लेने आये गरीबो से भी बात की।
इस कार्य मे अनिता अग्रवाल व संतोष अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, सुयोग सोनी आदि मौजूद थे।
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक...
पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर
खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ
सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न
उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद
आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
