jhankar
ब्रेकिंग
30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत... विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

हाईवे जाम करने निकले मिर्ची बाबा पर हमला

मिर्ची बाबा ने आराेप लगाया कि हमला करने वाले गाड़ियाें से आए थे और उनके पास रिवाल्वर भी थी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार मुरैना। मुरैना की देवरी गाेशाला में गायों की मौत को लापरवाही बताते हुए मिर्ची बाबा ने आज हाईवे जाम का ऐलान किया था। इसके बाद देवरी के आसपास हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस दाैरान मुरैना बेरियर पर हंगामे की भी खबर आई। उधर मिर्ची बाबा ने आराेप लगाया है कि एसपी काे सूचना देने के बाद भी काेई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। जब बेरियर पर पहुंचे ताे 25-30 लाेगाें ने उनकाे गाड़ी से निकालकर जबर्दस्त पिटाई कर दी। जिसमें उनके तीन समर्थक भी घायल हुए हैं।

मिर्ची बाबा ने आराेप लगाया कि हमला करने वाले गाड़ियाें से आए थे और उनके पास रिवाल्वर भी थी। इसके बाद आराेपित उनके तीन माेबाइल भी छीनकर ले गए हैं। इस हमले में राहुल, साकेश सहित उनके तीनाें समर्थकाें काे चाेट आई है। वहीं मिर्ची बाबा के मुंह एवं आंख के ऊपर चाेट के निशान दिखाई दे रहे हैं। साथ ही हाथ पर भी चाेट लगी है। मिर्ची बाबा का कहना है कि वह गायाें की माैत पर सवाल उठा रहे हैं, इसलिए उन पर हमले हाे रहे हैं। गाैरतलब है कि मिर्ची बाबा ने रविवार काे अपने सबलगढ़ दाैरे के दाैरान कहा था कि गायों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह से सोई हुई है, हजारों गायों की मौत हो रही है। पहले यही लोग एक गाय को चोट आने पर हंगामा खड़ा कर देते है, लेकिन अब हजारों गाय गोशालाओं में मर रही है, लेकिन कोई फिक्र तक नहीं है। इसलिए इस सरकार को जगाने के लिए हम मुरैना सोमवार को हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। मिर्ची बाबा ने इस दाैरान टैंटरा व खिरका की गोशालाएं देखीं। इसके बाद सबलगढ़ पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता अशोक रामपुरी के निवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में गायों की मौत हो रही है। गोशालाओं में गाय भूख से मर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी सरकार में अगर किसी गाय के पैर में भी चोट आ जाती थी तो हंगामा खड़ा कर दिया जाता था, लेकिन अब सरकार गायों की मौत पर सोई हुई है। उन्होंने संघ और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सिर्फ गाय सेवा का ड्रमा कर सकते हैं। आज जब गाय मर रही है तो यह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। सही गोसेवक ही इस समय निकलकर सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर, साधु संत और गाय पर विपत्ति आएगी तो सड़क पर उतरेंगें। साधु को गायों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए निर्णय लिया है कि इस सरकार को जगाने के लिए मुरैना में हाइवे को जाम किया जाएगा। जिससे इस सरकार को जगाया जा सके।