jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

अखिल भारतीय संत समिति पालधर हत्या कांड पर ज्ञापन देकर एक दिवसीय सत्याग्रह करेगी

टिमरनी– अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवल्य पीठाधीश्वर महंत अविचल दास जी महाराज एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद जी महाराज के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में अखिल भारतीय संत समिति द्वारा महाराष्ट्र के पालघर में पूज्य संतों की हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा करवाने हेतु एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में आज 28 अप्रैल को राम जानकी मंदिर सोडलपुर के महंत अखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश के महामंत्री महंत हनुमान दास जी महाराज एवं प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री महंत रामदास जी दद रौआ धाम के निर्देशानुसार श्रद्धांजलि एवं सत्याग्रह आंदोलन मध्यप्रदेश के सभी संत अपने मठ मंदिरों में करेंगे तथा जल्द से जल्द जांच करवाने हेतु पीएमओ ऑफिस, होम मिनिस्टर, होम सैकेट्री, महाराष्ट्र गवर्नर, महाराष्ट्र सीएम और महाराष्ट्र प्रदेश में महामहिम राज्यपाल के नामे ज्ञापन भी प्रदेश एवं जिला व तहसील स्तर पर सौंपा जाएगा। साथ ही ई-मेल कर जल्दी से जल्दी पालधर जिला अंतर्गत चिचोली ग्राम में जूना अखाड़े के दो पूज्य संतो व उनके सारथी की नृशंस हत्या की जांच एवं दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही करने को लिखा जावेगा।