अयोध्या: सिविल कोर्ट के एक जज व अलग-अलग जगहों पर तैनात सात पुलिसकर्मियों सहित 76 लोग सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मचा रहा। शहर के कई मोहल्ले एक से अधिक मरीज पाए जाने से कलस्टर जोन में आ गए हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2481 पहुंच गई है। इससे जनपदवासी खौफ के साए में जी रहे हैं। इस बीच सोमवार को सबसे ज्यादा 169 मरीज ठीक हुए हैं, ऐसे में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 568 है।
जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या 50 का आंकड़ा पार करते हुए 100 तक पहुंच रही है। शहर के तो अधिकांश मोहल्ले कंटेनमेंट जोन के साथ ही क्लस्टर जोन का रूप ले चुके हैं। इससे मोहल्लेवासी दहशत में हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में भी 76 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सिविल कोर्ट की एक न्यायाधीश भी शामिल है, जिन्होंने संदेह होने पर जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई थी।
इसके अलावा एसएसपी आवास पर तैनात तीन व पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिसकर्मी, एएसपी निवास सिविल लाइंस में दो, सहादत अली की छावनी रामनगर में पांच, पहाड़गंज घोसियाना में दो, हौसलानगर सिविल लाइंस में तीन, कौशलपुरी फेस-2 में दो, कुमारगंज हॉस्पिटल में एक, सोहावल के करेरू में दो, ड्योढ़ी बाजार में दो, रेलवे स्टेशन सोहावल पर दो, मसौधा के बिहारीपुर डाभासेमर में दो और कौशलपुरी कॉलोनी फेज-1 में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा राजकृष्ण सदन शिवनगर कॉलोनी, जमूरतगंज मोतीनगर, भगवतीनगर खोजनपुर, झारखंडी, खोजनपुर उसरू, गांधीनगर, हैरिंग्टनगंज के पूरे ईश्वर दुबे आदिल पुर, मसौधा के बनके गांव, बछड़ा सुल्तानपुर, वासुदेव घाट अयोध्या, सहादतगंज, लालबाग, खवासपुरा राठहवेली, सिंधी कॉलोनी रामनगर, सुचितागंज बाजार, बरम बाबा के निकट, शारदा पुरम कॉलोनी, हसनू कटरा, अश्वनी पुरम कॉलोनी, कंधारी बाजार, निरालानगर, तारुन के बाहरपुर ककोली, रुदौली के पुराना बाजार कोठी, शहर के करम अली का पुरवा, रुदौली के पारा पहाड़पुर व शेखाना में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।
सोहावल के रतनपुर में तीन, सोहावल गांव में एक, एसएसपी ऑफिस में एक, जिला अस्पताल में एक, पूरे काजी रुदौली व लोहनी का पुरवा में एक-एक, गुरुनानक स्कूल के पीछे एक, पूरा मस्तान सहादतगंज में एक व अन्य मरीज संक्रमित मिले हैं।

