मकड़ाई समाचार भोपाल/हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख और शोकसंवेदना व्यक्त की है। कमल पटेल को गांवों के भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति के निधन का समाचार मिला। मंत्री कमल पटेल ने अपने संदेश में कहा कि प्रणव मुखर्जी देश के महान नेता रहे हैं, वह केन्द्र में मंत्री रहे और भारत के राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की। कमल पटेल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
ब्रेकिंग
