jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

आंतकवादी संगठनो से संबंध की आशंका के चलते कुख्यात गैंगस्टरो पर छापामार कार्यवाही

मकड़ाई समाचार पंजाब | देशभर में एनआईए (NIA) की आज देश के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी (RAID) कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए की देशभर में कई जगहों पर रेड चल रही है। एनआईए की ये कार्रवाई गैंगस्टर्स (Gangsters) के ठिकानों पर हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केज में जांच के दौरान गैंगस्टर्स और ISI और खालिस्तानी आतंकियों के साथ गठजोड़ के संकेत मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नारको टेररिज्म, हथियार तस्करी और गैंग वॉर पर लगाम कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। एजेंसी को अंदेशा है कि एक साजिश के तहत अवैध गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। इसी की खुलासा करने के लिए एनआईए कई कुख्यात गैंगस्टर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर  केस में आतंकी एंगल का खुलासा हुआ है।

- Install Android App -

पंजाब के डीजीपी ने खुद बयान देते हुए कहा कि इस मामले में गैंगस्टर्स और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शम की बात सामने आयी है। उन्होंने बताया कि, मूसेवाला मर्डर मामले में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान भी थे। डीजीपी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के कहने और उसके इशारों पर आरोपी दीपक समेत उसके साथियों ने रेकी की थी। मूसेवाला मर्डर मामले में अब तक 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कुल 35 नामजद हैं और इनमें से दो की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई।