jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान, वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान

Budget 2021 Health Sector। केंद्रीय वित्ती मंत्री निर्मला सीतारण में स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर दिया है। कोरोना संकट काल में अर्थव्यवस्था की रुकी रफ्तार को फिर से बढ़ाने के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने 64180 करोड़ रुपए का बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। साथ ही स्वास्थ्य के बजट में भारी बढ़ोतरी भी की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साथ ही यह भी ऐलान किया कि WHO के स्थानीय मिशन को भारत में लांच किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए इस वर्ष के बजट से अनुमान 94,452 करोड़ रूपये की तुलना में 2021-22 में 2,23,846 करोड़ रुपये आवंटित होंगे।

साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। बजट में इसके लिए 2,87,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री की ओर से मिशन पोषण 2.0 का ऐलान किया गया है। साथ ही कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को 137 फीसदी तक बढ़ाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 64180 करोड़ रुपये स्वास्थ्य स्कीम का ऐलान किया।

- Install Android App -

पब्लिक हेल्थ सेक्टर के लिए बनाई जाएगी वेबसाइट

वित्त मंत्री ने कहा कि पब्लिक हेल्थ सेक्टर के लिए वेबसाइट बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर बनेंगे और नेशनल हेल्थ सेंटर की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा देश में चार वायरोलॉडी इंस्टीट्यूज बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में मिशन पोषण 2.0 लॉन्च किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि देश में जल्द ही दो अन्य कोरोना वैक्सीन भी आने वाली है। इसके अलावा दो मोबाइल हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।