jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

इंदौर : थाना प्रभारी की कोरोना जाँच निकली पॉजिटिव, थाना प्रभारी के आरक्षक ड्राइवर जगदीश को राजगढ़ जांच हेतु भेजा

 

- Install Android App -

जीरापुर। तहसीलदार सौरभ शर्मा,थाना प्रभारी उमेश यादव,सीईओ गोरीशंकर दुबे ब्लॉक मेडीकल अधिकारी डॉ. विवेक दुबे ,बीपीएन सुरेश पटेल ने बालाहेड़ा निवासी जगदीश दाँगी को राजगढ़ चेकअप के लिऐ भेजा।जहाँ वर्तमान में पुरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जुझ रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायत बालाहेड़ा निवासी आरक्षक जगदीश दाँगी जो कि इंदौर में थाना प्रभारी का ड्राइवर था। थाना प्रभारी को कोरोना वायरस पाया गया इसी दौरान आरक्षक ड्राइवर जगदीश दांगी इंदौर से गांव बालाहेड़ा आ गया। जिसकी सूचना प्रशासन को लगी।आज प्रशासन के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम बालाहेड़ा पहुंचे। जहां पर जगदीश को राजगढ़ चेकअप के लिए भेजा गया।जगदीश के परिजनों को घर के अंदर ही रहने की सलाह देकर वहां पर पंचायत सचिव और चौकीदार को तैनात किया।परिजनों को घर से बाहर नहीं निकलने एवं किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने के सख्त निर्देश दिए।इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को भी लगाया गया। जब तक जगदीश की जांच रिपोर्ट नहीं आएेगी तब तक बंदिश जारी रहेगी।