jhankar
ब्रेकिंग
पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त

आलमपुर में 5 सदिग्ध मिले क्वारंटाइन वार्ड में किया शिप्ट, जांच के लिए भेजा सेंपल, रिपोर्ट आने पर होगी पुष्टि

गॉव में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, घर के  सदस्यों को रखा विशेष निगरानी मे

हरदा। टिमरनी। हरदा जिले में शनिवार को ग्राम आलमपुर में संदिग्ध मरीज मिले हैं।
आलमपुर में कोरोनावायरस के सदिग्ध मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम गॉव पहुँची। गॉव में सदिग्धो में एक ही परिवार के पति पत्नी और बच्चो को सर्दी जुखाम बुख़ार आ रहा था। परिवार के 5 लोगो का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पांचो को क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है।
परिवार में टोटल 12 सदस्य रहते हैं 7 अन्य को भी विशेष निगरानी में रखकर स्वास्थ की जांच की गई। ग्राम कोटवार ने गॉव में मुनादी करवा दी गई। ईधर ग्रामीणों की माने तो परिवार में
एक व्यक्ति बस का हेल्पर है। बस छिंदवाड़ा से इंदौर चलती थी। हेल्पर कुछ दिन पहले ही अपने गॉव आलमपुर आया हुआ था। फिलहाल गॉव में लोग डरे सहमे हुए है। प्रशासन ने अपील की है कि सभी लोग घरों में रहे शासन के आदेशों का पालन करे। मास्क लगाए सेनेटाइजर का उपयोग करे।

इनका कहना है।

- Install Android App -

आलमपुर में एक ही परिवार के सभी सदस्य थे। सभी बीमार थे। 5 लोगो की जांच कर अलग अलग रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो पायेगी। उक्त व्यक्ति इंदौर बस का हेल्पर था।
अनुराग वर्मा कलेक्टर हरदा

सेंपल भेज गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि होगी। । गॉव में लॉक डाउन को लेकर सख्ती बड़ा दी गई है।

अंकिता त्रिपाठी एसडीएम टिमरनी