jhankar
ब्रेकिंग
पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त

सिराली क्षेत्र को पानी देने के लिए विधायक शाह ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन क्षेत्र के किसानों में है आक्रोश

सिराली – विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा ट्विटर के माध्यम से हरदा जिले के किसानों को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी और जिले के किसानों को खुशखबरी दी की हरदा जिले को ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा और तवा डैम से तीन से क्यूसेक पानी भी छोड़ा गया जो आज हरदा जिले में प्रवेश कर गया है लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा किया गया क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार को लेकर टिमरनी सिराली क्षेत्रीय विधायक संजय शाह जी के द्वारा जब इस बारे में उनको पता चला कि रुदलाई,अजनाइ हरदा उपनहर ,व उप नहर मांचक सिराली क्षेत्र को नहर का पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तो उन्होंने इस संबंध में तत्काल कलेक्टर अनुराग वर्मा को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इन सभी क्षेत्र के किसानों में पानी नहीं मिलने के कारण रोज व्याप्त है और कहीं ना कहीं वह अपने आप को सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ऐसा महसूस कर रहे हैं आपके माध्यम से मैं संपूर्ण जिले में समान रूप से पानी वितरित किया जाए क्षेत्र को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा और यही न्याय उचित होगा