jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु विद्युत केन्द्रों का किया जाएगा निरीक्षणउपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु विद्युत केन्द्रों का किया जाएगा निरीक्षण

हरदा/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ देने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कंपनी के मैदानी अधिकारियों द्वारा प्रत्येक वितरण केन्द्र का वृहद निरीक्षण किया जाएगा। कंपनी द्वारा सितम्बर एवं अक्टूबर माह में मैदानी मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधकों को अपने अधीनस्थ वृत्त कार्यालय, संभाग कार्यालय, जोन एवं वितरण केन्द्र कार्यालयों के निरीक्षण के लिए पाबंद किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि इस प्रकार का निरीक्षण प्रति माह होगा, ताकि कंपनी कार्यक्षेत्र के प्रत्येक जिले में हर स्तर पर प्रत्येक श्रेणी के उपभोक्ता को बेहतर सेवाएँ मुहैया कराई जा सकेंगी। इस अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों से उपभोक्ताओं को सही समय पर सही बिजली बिल मिलना, सही राशि के बिल, गलत बिल जारी नहीं होना, ऑनलाइन बिल जनरेट होना, ऑनलाइन पेमेंट अपडेट होना, मीटर संबंधी शिकायतें, समय पर सही रीडिंग होना, ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतें, विद्युत प्रदाय संबंधी शिकायतें, नवीन कनेक्शन संबंधी शिकायतों का निरीक्षण एवं निराकरण किया जाएगा। साथ ही कंपनी के राजस्व को बढ़ाने के उपायों पर प्रभावी अमल किया जाएगा। सितम्बर एवं अक्टूबर माह में रोस्टर के अनुसार महाप्रबंधक एवं उपमहाप्रबंधक कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी वृत्तों, संभागों, वितरण केन्द्र, जोन का निरीक्षण करेंगे।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान  समस्याओं का भी होगा निराकरण
निरीक्षण के दौरान अधिकारी विद्युत वितरण कम्पनी के संबंधित कार्यालय में स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मचारी और रिक्त पदों की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा ऑडिट व्यय का विवरण, कार्मिकों के प्रशासनिक मामले, उच्च वेतनमान प्रकरण, पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति के मामले, विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित मामले, विद्युत सामग्री की चोरी के मामले, कार्यालयीन कर्मचारियों की वर्किंग कंडीशन जैसे कार्यालय में पंखे, कूलर, फर्नीचर, पीने का पानी, राजस्व मामले, लाइन कर्मचारियों से राजस्व से संबंधित समीक्षा, कार्य के दौरान लाइनमेन की सुरक्षा संबंधी उपकरणों के उपयोग आदि के अलावा विभिन्न निर्धारित रजिस्टरों का संधारण आदि का निरीक्षण किया जाएगा तथा वहाँ कार्यरत विद्युत कम्पनी के कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी जाएगी।