jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार

एक ही इंसान के फोटो पर सैकड़ों सिम कार्ड , 60 आदमियों के फोटो पर 8500 सिम कार्ड जारी,फर्जीवाड़े का खुलासा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई| पुलिस ने एक ही इंसान के फोटो पर हल्का फेरबदल कर सैकड़ों सिम कार्ड हासिल करने के एक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है| मलाबार हिल्स से गिरफ्तार एक आरोपी अब्दुल हकीम मंसूरी के फोटो पर 685 सिम कार्ड खरीदे गए थे|  मुंबई पुलिस के कानून व्यवस्था के सह पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि अभी तक की जांच में 60 आदमियों के फोटो पर कुल  8500 सिम कार्ड जारी होने की जानकारी मिली है|

- Install Android App -

पुलिस ने मामले में कुल 6 केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है|सत्यनारायण चौधरी के मुताबिक जांच के दौरान ऐसे ही फर्जी सिम कार्ड के जरिए मीरा रोड में चल रहे कॉल सेंटर का खुलासा हुआ जहां छापा मारकर पुलिस ने एक ही फोटो पर बने 52 सिम कार्ड बरामद किए हैं|  मुंबई पुलिस ने इसके लिए उत्तर मुंबई , दक्षिण मुंबई और पश्चिम मुंबई रीजन में अलग दस्ते बनाकर अब तक 4 लैपटॉप और 60 के कर मोबाइल फोन जब्त किए हैं|पुलिस के मुताबिक सभी 60 फोटो वाले इंसान मामले में आरोपी हैं और उनकी मिलीभगत से ही उनके फोटो का इस्तेमाल किया गया हैं|