jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार

कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों के साथ मूंग फसल व नहरों का निरीक्षण किया

हरदा ,कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने रविवार को एसडीएम श्री महेश बमन्हा , उपसंचालक कृषि श्री एमपीएस चंद्रावत,एवम सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया के साथ मूँग फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कृषको द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष मूँग फसल में फूल के अंदर इल्लियों का प्रकोप हो रहा है साथ ही एफीड नामक कीट का प्रकोप भी हो रहा है। उपसंचालक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों एवम प्रसार कार्यकर्ताओ की सयुंक्त डायग्नोस्टिक टीम द्वारा क्षेत्र भृमण किया जा रहा है, एवं कृषको को कीट व्याधि नियंत्रन के लिए निरंतर सलाह दी जा रही है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इस दौरान कृषको के साथ सोनतलाई माइनर नहर की पहटगांव पुलिया नहर जंक्शन का निरीक्षण भी किया। उपस्थित कृषकों द्वारा इस दौरान अवगत कराया गया कि पुलिया से गहाल की और लगभग 5 से 6 किलोमीटर तक जलकुंभी उग आई है, एवम सिलटेशन हो गया है। जिस से पानी की प्रवाह की गति अवरुद्ध होती है, और अंतिम छोर तक पानी नही पहुँच पाता है । कृषको द्वारा मांग की गई कि इस नहर की सफाई करवाकर इसकी डिज़ाइन के बारे में पुनर्विचार कर आवश्यक सुधार किए जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने एसडीएम श्री बमन्हा को निर्देशित किया कि कल ही नहर विभाग के कार्यपालन यंत्री और सयुंक्त कलेक्टर डी के सिंह के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।