jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

‘कांग्रेसियों की इच्छा राहुल बने पीएम , INDIA की बैठक से पहले माहौल गर्म

विपक्षी दलों की तीसरी बैठक आज से मुंबई में  लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के लिए यह बैठक निर्णायक मानी जा रही है।दो दिन चलेगी बैठक, लिए जाएंगे बड़े निर्णय विपक्षी दलों का कहना है कि उनका उद्देश्य लोकतंत्र बचाना है।

  बैठक से पहले मुंबई के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। इसका फैसला चुने गए सांसद करेंगे।”

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई |  विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की अहम बैठक का आज पहला दिन है। बैठक के पहले दिन समन्वय समिति की घोषणा की जा सकती है। तमाम बड़े नेता मुंबई पहुंच चुके हैं। उद्धव ठाकरे नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।  बैठक  से पहले मुंबई में नीतीश कुमार के समर्थन में पोस्टर लगे हैं। पोस्टर पर लिखा है, “देश मांगे नीतीश”। बता दें, नीतीश कुमार की पीएम पद की उम्मीदवारी पर बिहार से लगातार बयान आते रहे हैं। हालांबिहार के मुख्यमंत्री कहते रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए।

- Install Android App -

 तेजस्वी यादव का  बयान

बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ”सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सभी दल साथ आए हैं। देश की जनता यही गठबंधन चाहती थी। हर कोई जानता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या होती है। जो सांसद चुने जाएंगे, वो ही पीएम का चयन करेंगे। यह ऐसा प्रधानमंत्री होगा, जो पीएम मोदी से ज्यादा ईमानदार और लोगों के प्रति वफादार होगा।