jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

कांग्रेस नेता की पत्नी की हत्या : भाजपा पार्षद ने की पिटाई, टूट गई थी हड्डियां, अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी पुलिस

पूनम के शरीर की जगह-जगह हड्डियां टूटने से हालत गंभीर होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

मकड़ाई समाचार खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस नेता की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अब पुलिस ने भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पार्षद की पिटाई से कांग्रेस नेता की पत्नी घायल हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी पार्षद की तलाश में जुट गई है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक सिंधी कॉलोनी में 3 जनवरी की रात वार्ड क्रमांक 37 के भाजपा पार्षद पवन गोस्वामी ने अपने काका कांग्रेस नेता प्रकाश गोस्वामी से विवाद किया था। घूरकर देखने की बात पर हुए इस विवाद में आरोप है कि पवन ने अपने काका और 57 वर्षीय काकी पूनम गोस्वामी के साथ मारपीट की। दोनों को बेरहमी से पीटा। काकी पूनम को घसीटते हुए मारपीट की। इससे उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी।

पूनम के शरीर की जगह-जगह हड्डियां टूटने से हालत गंभीर होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पूनम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शुरू में आरोपी पार्षद पवन गोस्वामी पर मारपीट की धाराओं केस दर्ज किया था। महिला की मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मृतक के परिजनों के साथ कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के दबाव में पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। वही पुलिस का कहना था कि मृतक महिला की पीएम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद पुलिस ने कल देर रात आरोपी पार्षद पवन के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।