jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

मौसम का बदला मिजाज, इस जिले में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीर

लगभग 1 घंटे की बरसात के बीच 5 से 20 मिनट तक ओले गिरे

मकड़ाई समाचार विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। जिले के सिरोंज क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिसे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

- Install Android App -

जिले के सिरोंज की महादेव खेड़ी और अकोदिया पंचायत में बारिश के साथ ओले भी गिरे। यहां लगभग 1 घंटे की बरसात के बीच 5 से 20 मिनट तक ओले गिरे। ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं, गोभी-मटर आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम में हुए बदलाव के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कुछ माह पहले भारी बारिश के कारण किसानों के धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था। अभी इस सदमें से किसान निकल भी नहीं पाए थे। एक बार फिर बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी।