jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

कुबेरेश्वर धाम में सुबह महिला व शाम को पुलिसकर्मी की मौत, अब तक 6 दिन में 7 की जान गई

 मकड़ाई समाचार सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में विगत 16 फरवरी को रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन मची भीषण अफरातफरी के बाद मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि छह दिन में सात लोगों की असामयिक मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह भी एक पुलिसकर्मी के दुखद निधन की सूचना आई। समर सिंह भदौरिया थाना अजाक भोपाल में पदस्‍थ थे और फिलहाल उनकी तैनाती कुबेरेश्वर धाम में की गई थी। वह यहां पर पीजी कालेज में रुके थे। बुधवार प्रातः करीब 08 बजे अचानक उन्‍हें सीने में तेज दर्द उठा। सहकर्मी तुरंत उन्‍हें लेकर अस्‍पताल पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मी का शव जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित मर्चुरी रूम में रखा हुआ है।

इससे पहले कुबेरेश्‍वर धाम में पहुंची चार महिला, एक बच्चे और एक प्रधान आरक्षक सहित छह लोगों की मौत हो चुकी थी। सोमवार को सुबह जहां झांसी की एक महिला की मौत हुई, वहीं शाम को इंदौर के प्रधान आरक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जिसे आष्टा सिविल अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है।

- Install Android App -

 कुबेरेश्वर धाम में सुबह महिला व शाम को पुलिसकर्मी की

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुबेरेश्वर धाम में झांसी निवासी पूनम सिंह 40 वर्ष की मौत हो गई। महिला का पीएम सरकारी अस्पताल में कराया गया, जहां हृदयाघात व पेट में पानी व बीमारी के कारण महिला की मौत होना बताया गया है। महिला को मौत के बाद कुबेरेश्वर धाम की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था| जहां शाम को पोस्‍टमार्टम होने के बाद झांसी से आए परिजनों को शव सौंप दिया गया। वहीं एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में इंदौर से ड्यूटी करने के लिए 17 फरवरी को प्रधान आरक्षक श्याम मीणा उम्र 45 वर्ष पहुंचा था। सोमवार सुबह आठ से रात आठ बजे ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के यहां आष्टा के पास ग्राम भौरा चला गया था, जहां उसकी मौत हो गई।