मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को जिले के ग्राम गाडरापुरा में किसान राजेश के खेत में जाकर सोयाबीन फसल का अवलोकन किया। उन्होने ग्राम सोनखेड़ी में मूंग उपार्जन केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने उपार्जन केन्द्र पर मूंग की फसल बेचने आये किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की। इस अवसर पर किसानों ने कृषि मंत्री का इस बात के लिये आभार प्रकट किया कि सरकार ने कृषि मंत्री की पहल पर 25 क्विंटल के स्थान पर 40 क्विंटल मूंग खरीदने का निर्णय लिया है। किसानों ने कृषि मंत्री को इस बात के लिये भी धन्यवाद दिया कि उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के निर्णय से बाजार में भी किसानों को मूंग के अच्छे दाम मिल रहे है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगुना करने तथा खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये कृत संकल्पित है। इसी उद्देश्य से समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल अच्छे दामों पर खरीदी जा रही है।
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन
इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे
कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर
प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त
कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—...
हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,...
Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में...
सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम
कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
