jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

शासकीय कुसुम महाविद्यालय का कारनामा : आम आदमी पार्टी के प्रचार में जुटा कॉलेज

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। सत्ता बदलो, किस्मत बदलों के हेशटेग से सरकार बदलने की ओर इशारा
महाविद्यालय जहां विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए होता है, राजनीति में भी विद्यार्थियों की छात्र राजनीति ही होती रही है। लेकिन नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र का एक सरकारी कॉलेज राजनीति करने में उतर आया है। यह हम नहीं कह रहे, यह कह रही है। सिवनी मालवा के शासकीय कुसुम महाविद्यालय की फेसबुक पर डली पोस्ट से। इस पोस्ट में सत्ता बदलने के साथ किस्मत बदलने की बात भी कही गई है, जिसमें अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने में इंतजार पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकारों पर निशाना साधते हुए बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की ओर इशारा किया गया है।

क्या है विवादित पोस्ट
शासकीय कुसुम महाविद्यालय की फेसबुक आईडी से ‘द थर्ड आई‘ की एक फेसबुक पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर शेयर की गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि ‘‘अस्थाई कर्मचारी को स्थाई करने वाली सरकार की अब पूरे देश को जरूरत है मोदी सरकार और शिवराज सरकार के राज में वर्षो से अस्थाई कर्मचारी नियमित होने का इंतजार कर रहे है एक बदलाव अस्थाई कर्मचारियों को नियमित कर सकता है। ‘‘सत्ता बदलो किस्मत बदलो‘

- Install Android App -

विवादों में रहा है महाविद्यालय
शासकीय कुसुम महाविद्यालय में 27 अगस्त 2022 को जनभागीदारी समिति की बैठक की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन को नहीं देने से भी विवाद की स्थिति बनी थी। इस बैठक में ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया था, तमाम जनप्रतिनिधियों को बैठक की सूचना दी गई थी लेकिन नगरीय क्षेत्र में होने के बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा संगठन स्तर पर इसकी शिकायत की बात भी सामने आई थी।

इनका कहना है :–
मेरी जानकारी में नहीं है, आपसे जानकारी लगी है। कुसुम महाविद्यालय के प्राचार्य को नोटिस जारी कर जानकारी ली जाएगी। शासकीय महाविद्यालय की सोशल आईडी से इस तरह की गतिविधियां होना पूरी तरह गलत है।
कामिनी जैन, लीड प्राचार्य, नर्मदापुरम

इनका कहना हमारे द्वारा शासकीय कुसुम महाविद्यालय की आई की जांच की जा रही है, पोस्ट डालने को लेकर भी जानकारी ली जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कह पाउंगा।

प्राचार्य राजेश रघुवंशी,
शासकीय कुसुम महाविद्यालय, सिवनी मालवा।