jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

युवक ने जीभ काटकर शीतला माता को चढ़ाया, खून से लाल हो गया पूरा मंदिर

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दूर होने की वजह से आज भी कई लोग अंधविश्वास के अंधकार में जी रहे हैं। अपनी समस्या का समाधान अंधविश्वास में खोज रहे हैं। अज्ञानता की वजह से कुछ लोग खौफनाक कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा। आस्था और भक्ति के नाम पर एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर डाला जिससे उसकी जान मुसीबत में पड़ गई और देखने वाले हैरत में पड़ गए। युवक ने अपनी जीभ काटकर शीतला माता मंदिर में चढ़ा दी। खून से पूरा मंदिर लाल हो गया।

बता दें कि यूपी के कौशांबी जिले में सिराथू तहसील और सैनी थाना क्षेत्र में 51वीं शक्तिपीठ कड़ा धाम और प्रसिद्ध शीतला माता का मंदिर बना है। इस मंदिर में भक्त दूर-दराज से दर्शन करने के लिए आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। शनिवार सुबह पश्चिम शरीरा क्षेत्र के पूरब शरीरा निवासी 45 वर्षीय संपत लाल पुत्र दुर्गा कुमार भी मंदिर दर्शन करने के लिए आया था। इस दौरान उसकी पत्नी बन्नू देवी भी उसके साथ थी। मां शीतला के दरबार में पहुंचने के बाद संपत लाल और उसकी पत्‍नी कड़ा धाम मंदिर की सीढ़ियों पर पहुंचे। जहां पर उसने जेब में रखी ब्लेड को निकाल कर अपनी जीभ काट दी।

- Install Android App -

इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा और सीढ़ियों पर खून की धार बहने लगी। पति को इस हालत में देख उसकी पत्नी जोर-जोर से रोने लगी। मंदिर परिसर में यह नजारा देख आसपास मौजूद अन्‍य भक्‍त भी सहम गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और इस घटना की जानकारी होने पर कड़ा धाम के पंडे भी मौके पर पहुंच गए। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संपत लाल को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती करवाया।