jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

कोरोना के कारण बहीखाता नहीं, टैबलेट में आया बजट

Union Budget 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में देश का बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अनुमोदन लेने राष्ट्रपति भवन पहुंची। वित्तमंत्री के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराठ ठाकुर भी है। इस बार बजट पारंपरिक बहीखाते की जगह टैब से पेश किया जाएगा। इस बार बजट पेपरलेस है। वित्तमंत्री सीतारमण मेड इन इंडिया टैब के लिए बजट भाषण पढ़ेंगी। हर बार बजट में वित्तमंत्री के हाथ में लाल चमड़े का बना एक सूटकेस होता था। उसी में बजट के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। हालांकि निर्मला सीतारमण ने 2019 में इस परंपरा को बदल दिया था। वे लाल रंग के थैले के साथ संसद भवन पहुंची थी। उन्होंने मुख्य आर्थिक सलाहकार से कहा था कि लाल कपड़े का थैला हिंदुस्तानी परंपरा है, बल्कि सूटकेस अंग्रेजों की गुलामी की निशानी है।

- Install Android App -

सरकार ने लॉन्च किया मोबाइल एप: केंद्र सरकार ने पेपरलेस बजट के लिए इस बार केंद्रीय बजट मोबाइल एप को लॉन्च किया है। जिस पर नागरिकों को हर जानकारी मिलेगी। केंद्रीय बजट एप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बजट को पढ़ा जा सकता है। मोबाइल एप को गूगल प्ले-स्टोर और एपल स्टेर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर ने बनाया है। इसमें फ्रेंडली इंटरफेस है और 14 अलग-अलग बजट के डॉक्यूमेंट्स एक्सेस मिलेगा। एप में डाउनलोड, प्रिंट, सर्च, जूम इन और आउट, स्क्रॉल, कंटेंट टेबल और एक्सटरनल लिंक की फीचर्स मिलेंगे।