jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

खंडवा : नर्मदापुरम कॉलोनी में पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन में बड़ी संख्या में उमड रहे श्रद्धालु, 75000 हजार से अधिक शिवलिंगों के निर्माण पश्चात हुआ पूजन |

खंडवा : जसवाडी रोड नर्मदापुरम कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि तिवारी परिवार द्वारा आयोजित इस महाअनुष्ठान में महिला, पुरूष, बुजुर्ग सहित बच्चों ने अपने हाथों से 75000 हजार से अधिक बनाये पार्थेश्वर शिवलिंगों के निर्माण पश्चात मुख्य आचार्य पं परमानन्द पटेरिया व्दारा पूजन सम्पन्न करवाया गया। रविवार शाम को लगभग 25 हजार पार्थेश्वर शिवलिंग का निर्माण किया जाकर विधि विधान से पूजन अभिषेक हुआ, यह आयोजन तिवारी परिवार द्वारा किया जा रहा है जो 26 दिसंबर तक चलेगा। मुख्य यजमान हर्षभान तिवारी एवं श्रीमती कीर्ति तिवारी है। प्रतिदिन पांच पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं आरती की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं, रात्रि में भजन कीर्तन महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 26 दिसंबर को होगा।