jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

Harda News: हरदा में मिनी खेल महोत्सव का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होगा शुभारंभ |

पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल होंगे मुख्य अतिथि…

- Install Android App -

हरदा / भोपाल : प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हरदा में मिनी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कमल युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है और यह खेल महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तक चलेगा।

इस खेल महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं कमल स्पोर्ट्स क्लब हरदा के तत्वाधान में आयोजित होता है। नर्मदे हर जिंदगी भर के संकल्प के साथ हरदा में इस आयोजन को करने का संकल्प आयोजन समिति के संयोजक संदीप पटेल ने अपनी टीम के साथ लिया था। उसी परंपरा को निभाते हुए इस साल भी हरदा जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पलक पर ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।पिछले वर्षों में सफल भी हुए हैं। हरदा के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।
इसी कड़ी में सोमवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट निकालकर की जाएगी जिसकी सलामी पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के मुख्य अतिथि में संपन्न होगी। मार्च पास्ट दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा और महोत्सव का समापन 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होगा।