jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Vivek Bindra News: विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बड़ी, पत्नी से मारपीट मामले में हो सकती है गिरफ्तारी, जाने क्या है मामला !

देश दुनिया के लाखो करोड़ों युवाओं के दिलो में राज करने वाले विवेक बिंद्रा अपनी खुद की लाइफ में अपनी वाइफ के दिल पर राज नही कर पाए। नवविवाहिता पत्नी से मारपीट करने के मामले में फंसे प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें अब और बढ़ती जा रही हैं। पुलिस को इस मामले में कई अहम सबूत मिले हैं, जिससे ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस एफआईआर में कई नई धाराएं भी जोड़ सकती है।

- Install Android App -

दरअसल, नोएडा पुलिस रविवार को विवेक बिंद्रा की सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी पहुंची। पुलिस ने यहां घटना के संबंध में सोसाइटी के लोगों से कई अहम जानकारियां लीं। सुपरनोवा सोसाइटी पहुंचने के बाद पुलिस ने करीब 17 दिन पहले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस कई अहम सबूत मिलने की बात कह रही है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि पुलिस जांच के लिए विवेक बिंद्रा के आवास भी गई, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे। बीते दिनों यानिका के भाई ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराते हुए कहा था कि 7 दिसंबर की तड़के करीब तीन बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इस बात को लेकर जब उनकी नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद विवेक ने गाली-गलौज करते हुए पत्नी यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा।