jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

खदान से अवैध रुप से खुदाई करते समय मिट्टी धसकने मजदूर मिट्टी में दबा हुई मौत

 मकड़ाई समाचार बिलासपुर|अवैध रूप से खोदाई करते समय मिट्टी धंस गई। जिससे एक मजदूर मिट्टी के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ठेकेदार और उसके साथियों ने शव को मोटरसाइकिल से उठाकर मृतक के घर ले गया। फिर ठेकेदार ने स्वजन को काम करने के दौरान चक्कर खाकर गिरने से बेहोश होने की जानकारी दी। जब घंटों भर बाद भी मजदूर को होश नहीं आया तब स्वजन ने सीपत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही निवासी नीलागर उर्फ विष्णु सिदार पिता स्व. महेत्तर सिदार (42) गांव के ही जगत सिदार के यहां मजदूरी करता था। बीते 17 फरवरी की सुबह नीलागर ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार के बेटे ट्रैक्टर चालक के साथ ग्राम ऊनि के पास मिट्टी खुदाई करने गया था। वहां ट्रैक्टर मालिक अवैध रूप से मिट्टी खोदाई करवा रहा था। इसी दौरान अचानक से मिट्टी का टीला धंस कर विष्णु सिदार के ऊपर गिर गया। मिट्टी के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक अपने पिता जगत सिदार को सूचना दी। जगत सिदार अपने बेटे व साथियों के साथ मिलकर मिट्टी को हटाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर पड़े मिट्टी के निशान को कपड़ा से साफ किया|
मोटरसाइकिल से शव को उसके घर ले गए। ठेकेदार ने स्वजन को काम करने के दौरान चक्कर आने से बेहोश होने की जानकारी दी। नीलागर के साफ-सुथरा शरीर व कपड़ों को देखकर स्वजन बात भी मान गए। फिर ठेकेदार शव को बिस्तर में लिटाकर चले गए। घंटों भर बाद जब नीलागर होश में नहीं आया। तब स्जवन को शंका हुई। पड़ोसियों को बुलाया। बुजुर्गों ने नाड़ी जांच कर नाड़ी नहीं चलने की बात कही। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीपत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई। वहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।