jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

खनिज विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह रेत खदान में बडी कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 हाइवा, 2पोकलेन और 3 ट्रैक्टर जब्त किए

पिछले काफी समय से रेत की अवेैध रुप से मशीनों से खुदाई कर परिवहन की जानकारी विभाग को शिकायते मिल रही थी। इस पर खनिज विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह से ही छापामार कार्यवाही कर हाइवा ,पोकलेन ट्रैक्टर आदि वाहन जब्त किए जो कई रसूखदार लोगो के होने की संभावना है।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। खनिज विभाग की टीम ने सेंदरी, निरतु और घुटकू रेत खदान क्षेत्र में बडी कार्रवाई की है। टीम ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 हाइवा,2 पोकलेन और 3 ट्रैक्टर जब्त किया है।खनिज अमले ने जब्त किए गए दोनाें पोकलेन को सील कर कोनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही लिखित शिकायत की है कि पोकलेन को मौका से हटाए या लेकर भागने की सूरत में अमानत में खयानत का अपराध दर्ज किया जाए। इसके अलावा सभी हाइवा और ट्रैक्टर को भी थाना के हवाले कर दिया है। खनिज विभाग टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अरपा तट स्थित सेंदरी, निरतु और घुटकू क्षेत्र में कार्रवाई कर दो पोकलेन समेत पांच हाइवा और तीन ट्रैकर बरामद किया है। सभी वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने रेत परिवहन करते और नदी में खुदाई करते हुए पकड़ा है।कलेक्टर के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मौके से 5 हाइवा 3 ट्रैक्टर समेत 2 पोकलेन मशीन बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए पोकलेन को सील कर दिया गया है। पोकलेन को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है। जब्त हाइवा और ट्रैक्टर को भी पुलिस थाना कोनी में खड़ा किया गया है। कार्रवाई के दौरान हाइवा चालकों ने बताया कि अनिल सिंह चौहान, दीपक उपाध्याय, सौरभ पांडेय का एक हाइवा जब्त हुआ है। जबकि दो हाइवा किसी गुलाब सोनकर का है। तुर्काडीह पुल के नीचे कुछ लोगों के द्वारा गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही थी। इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसािरत होने के बाद विभाग की टीम हरकत में आई और छापामार कार्रवाई की गई।