jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

गरीब कल्याण सप्ताह के तहत 16 सिंतबर से 23 सितंबर तक विभिन्न जन कल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन

कलेक्टर गुप्‍ता ने की गरीब कल्याण सप्ताह के आयोजन की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर संजय गुप्‍ता द्वारा 16 सितंबर से शुरू होने वाले गरीब कल्याण सप्ताह के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारी हेतु कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

      उन्होने कहा कि गरीब कल्याण सप्ताह के तहत प्रत्येक दिन अलग अलग विभागों से संबंधित कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों  को निर्देशित किया कि गरीब कल्याण सप्ताह के सफल आयोजन हेतु तत्परता से कार्य करेंलापरवाही की दशा में संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

      बैठक में बताया गया कि गरीब कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाना है। सभी जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का लाईव प्रसारण दिखाया जाना है। जिसकी व्यवस्था करनें के निर्देश संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए है। कार्यक्रम की सतत मानीटरिंग हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया गया है । कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने अपील की है कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोग अपनी भागीदारी करें। कार्यक्रम में भाग लेने हेतु https://mp.mygov.in/en/ में पंजीयन करावें। कलेक्टर ने संबंधित विभागोजिला प्रमुख अधिकारियोंजिनके विभाग से संबंधित गरीब कल्याण सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित होने है, को निर्देशित किया है कि विभाग द्वारा दिए जाने वाले लाभों तथा कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।

- Install Android App -

      बैठक में बताया  गया कि 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 37 लाख नवीन उपभोक्ताओं को पात्रता पर्ची और राशन पैकेट प्रदान किया जाएगा। 17 सितम्बर को आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पोषण आहार का वितरण किया जाएगा।  18 सितम्बर को किसानों को फसल बीमा की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया जाएगा। इसी तरह 19 सितम्बर वनाधिकार पट्टों का वितरण तथा ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त 10 हजार रुपए का वितरण किया जाएगा। 20 सितंबर को संबल योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। स्व-सहायता समूहों को 21 सितम्बर को लाभान्वित किया जाएगा। इन्हें सशक्तीकरण के लिए करीब 150 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह 22 सितम्बर को प्रदेश के मेधावी बच्चों को लेपटॉप के लिए राशि का अंतरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम से बच्चों के अभिभावकशिक्षक भी जुड़ेंगे। जनकल्याण कार्यक्रम में 23 सितम्बर को प्रधानमंत्री किसान योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

      बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुमार यादवअपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

आयोजन स्‍थल का किया निरीक्षण

      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कृषि उपज मण्‍डी प्रांगण पहुँचकर मुख्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णा योजना अन्‍न उत्‍सव कार्यक्रम के आयोजन स्‍थल का निरीक्षण किया। श्री गुप्‍ता ने कार्यक्रम की तैयारियों हेतु अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।