jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम दर 2018-19 वाली ही लागू होगी-मुख्यमंत्री श्री चौहान

बीमा योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी

अब 25 सितम्बर तक जमा हो सकेंगे आवेदन

- Install Android App -

हरदा 15 सितम्बर 2020/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 सितम्बर, 2020 किया गया है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने वाले पत्रकार बन्‍धुओं की सुरक्षा के लिये यह भी निर्णय लिया गया है कि बीमा प्रीमियम की दरें वर्ष 2018-19 की ही लागू होंगी।

            मध्यप्रदेश के पत्रकार, फोटोग्राफर एवं कैमरामेन के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना के आवेदन अब 25 सितम्बर, 2020 तक जमा किये जा सकेंगे। प्रीमियम की दरें वर्ष 2018-19 की ही लागू होंगी। वर्ष 2018-19 की प्रीमियम दरों की टेबल जनसम्पर्क की वेबसाइट www.mpinfo.org पर उपलब्ध है। इस वर्ष जिन पत्रकारों ने अधिक प्रीमियम दिया है, उन्हें बढ़ी हुई राशि बीमा कम्पनी द्वारा वापस की जायेगी।