jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

गुजरात में अधिकारी का अजीब बहाना, विष्णु का दसवां अवतार हूं, नहीं आ सकता ऑफिस

मकड़ाई समाचार गांधीनगर। गुजरात सरकार के एक अधिकारी ने ऑफिस नहीं जाने के लिए अजीबो-गरीब बयान देकर सभी को हैरान कर दिया है और साथ ही चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारी ने दावा किया है कि वो भगवान विष्णु (Vishnu) के दसवें अवतार कल्कि हैं और वो ऑफिस नहीं आ सकते क्योंकि वह ‘‘विश्व का अंत: करण बदलने के लिए ‘‘तपस्या’’ कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात में सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के इंजीनियर रमेश चंद्र फेफर ने ऑफिस नहीं आने पर मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उनकी तपस्या को धन्यवाद कि देश में अच्छी बारिश हो रही है। अब अधिकारी फेफर को जारी किया गया नोटिस और उसका दिया गया जवाब भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया से बोले, आप मुझे पर विश्वास नहीं करेंगे

- Install Android App -

अधिकारी ने अपने राजकोट स्थित घर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कि आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन मैं भगवान विष्णु का दसवां अवतार हूं और आने वाले दिनों में मैं इसे साबित कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मार्च 2010 में ऑफिस में था तो मुझे महसूस हुआ कि मैं कल्कि अवतार हूं। तभी से मेरे पास कई दिव्य शक्तियां है।

तीन दिन पहले मिला था नोटिस

गौरतलब है कि इंजीनियर को 3 दिन पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 50 साल पूरे कर चुके फेफर ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि वो ऑफिस नहीं आ सकते हैं, क्योंकि तपस्या में लीन हूं और मैं आफिस में बैठ कर इस तरह की तपस्या नहीं कर सकता हूं।