हरदा। जिले के प्रमुख मार्गों से निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने की कार्रवाई की अब प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी। सोमवार को सम्भागीय अंकित पार्श की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजाना गौशालाओं में शिफ्ट किए गए गोवंश की संख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने नगरीय निकायों के सीएमओ को आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
कलेक्टर ने जर्जर भवनों को चिन्हित कर तत्काल गिराने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायतों में जलकर, स्वच्छ कर और संपत्ति कर की वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व संग्रहण में बेहतर प्रगति लाने को कहा।

