jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत

हरदा। हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक व्यक्ति अचानक हार्ट अटैक आने से गिर गया। पीछे की ओर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

- Install Android App -

मृतक की पहचान दिलीप पिता पप्पू मालवीय (35 वर्ष), निवासी भवरास, चौकी करताना, थाना टिमरनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलीप इटारसी जा रहे थे और बेल्डिंग का कार्य करते थे।

घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।