हरदा।मकड़ाई समाचार
बुधबार को राजपूत छात्रावास हरदा में स्वर्गीय श्री कमलकांत जी गोयल की प्रथम पुण्यतिथि में गोयल परिवार द्वारा श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट लटेरी आनंदपुर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतिया बिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया ।जिसमे पूरे हरदा जिले से और आसपास के गांवों से लगभग 550 महिला एवं पुरुष ने लाभ लिया और लगभग 150 महिला एवम् पुरुषों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु बस द्वारा नाश्ता चाय कराकर खाने के पैकेट देकर विदिशा रवाना किया गया, जो लोग ऑपरेशन के लिए रवाना हुए है उन सभी को कम्बल वितरित किये जायेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर हरदा श्री मति प्रियंका गोयल, विशेष अतिथि सी एम् एच ओ नागवंशी जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वल एवम् माल्यार्पण किया और गोयल परिवार द्वारा अतिथियों को स्म्रति चिन्ह प्रदान किया गया।संघ की और से डॉ दिनेश अग्रवाल , जीतू पाठक डॉ विशाल बघेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, शांति जैसानी सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।।मंच संचालन श्रीमति सुमन सिंह द्वारा किया गया । ओर अंत में समाजसेवी श्रीमति उषा गोयल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |