के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार, सिवनी मालवा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के द्वारा पोलियो को लेकर बच्चों ने रैली निकाली और जागरूकता अभियान चलाया रविवार को पोलियो पिलाया जाएगा जिसको लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम अंतर्गत रैलियों का आयोजन किया गया जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाने जागरूकता रैलियां निकाली गई घर-घर जाकर पीले चावल दिए। गौरतलब है कि पल्स पोलियो एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो प्रतिवर्ष 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो नामक बीमारी से मुक्त करने हेतु हेतु चलाया गया और ग्राम वासियों को समझाइश दी गई। हिरणखेड़ा ,सोमलवाड़ा, मकोडिया, धर्मकुंडी,खल एवं सोनखेड़ी में रैली निकाली गई जिसमें कार्यकर्ता सहायिका,आशा एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
