jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

MP NEWS : घरेलू विवाद में एलएलबी के छात्र ने पिता को मुंह पर मारा फावड़ा, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार

डिफेंस से जुड़े सीडीए विभाग में ऑडिटर अशोक गुप्ता पांच साल पहले रिटायर हुए

मकड़ाई समाचार जबलपुर। जबलपुर में आईजी कार्यालय के पास साउथ सिविल लाइंस में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड ऑडिटर अशोक गुप्ता की उनके ही बेटे ने फावड़ा से वार कर हत्या कर दी। एलएलबी की पढ़ाई कर रहे बेटे को वह समझा रहे थे। मौके पर उनके छोटे भाई भी थे। तभी बेटा उठा और फावड़ा उठाकर चेहरे पर दनादन तीन वार किए। अशोक गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के मुताबिक साउथ सिविल लाइंस निवासी अशोक गुप्ता (65) की हत्या की खबर उनके छोटे भाई अनंत गुप्ता ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अनंत ने बताया कि उसके भाई ने भतीजे वैभव गुप्ता (27) को समझाने के लिए बुलाया था। पर वैभव को समझाना नागवार लगा। उसने फावड़ा से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने वैभव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर सीएसपी ओमती आरडी भारद्वाज, एफएसएल डॉक्टर सुनीता तिवारी, फोटोग्राफर आदि भी पहुंचे थे। सिविल लाइंस पुलिस ने खून से सने फावड़े को घटनास्थल से जब्त कर लिया है। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। आज पीएम होगा।

- Install Android App -

पांच साल पहले हुए थे रिटायर

डिफेंस से जुड़े सीडीए विभाग में ऑडिटर अशोक गुप्ता पांच साल पहले रिटायर हुए थे। छह साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। परिवार में बेटा वैभव ही था। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसे फिट (मिर्गी) आता है। पिता-पुत्र आईजी कार्यालय के बगल में आशीष अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार शाम को अशोक ने कौशल्या अपार्टमेंट में जनरल स्टोर्स चलाने वाले अपने छोटे भाई अनंत कुमार गुप्ता को घर बुलाया था।

समझाने पर आक्रोशित हुआ बेटा

ओमती सीएसपी आरडी भारद्वाज के मुताबिक एलएलबी की पढ़ाई कर रहे वैभव गलत संगत में पड़ गया था। वह पढ़ाई की बजाए दिन भर घूमता रहता था। बेटे के भविष्य को लेकर चितिंत पिता ने अपने भाई को बुलाया था। दोनों वैभव को समझा रहे थे। पर ये कवायद वैभव को नागवार लगी। वह अचानक उठा और पास में रखे फावड़े से पिता के सिर, चेहरे पर दनादन दो से तीन वार कर दिया। पिता अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।